दिल्ली सरकार में मंत्री और 'आप' की राखी बिड़ला पर हमला, बाल-बाल बचीं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम मंगोलपुरी के आर ब्लॉक में राखी बिड़ला की कार को निशाना बनाया गया। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त राखी बिड़ला स्थानीय लोगों को संबोधित कर रही थीं। संबोधन के बाद वो जैसे ही कार में सवार हुईं हमलावरों ने उनकी कार पर पत्थर फेंक दिया। इससे कार का अगला शीशा टूट गया। यह राखी बिड़ला की निजी कार थी। इस हमले में कार का अगला शीशा टूट गया। राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि राखी बिड़ला दिल्ली सरकार के सबसे चर्चित मंत्रियों से एक हैं। वह पहले दिन ऑटो से विधानसभा पहुंच कर चर्चा आईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने सरकारी कार ली, जिसे लेकर विपक्ष ने उन पर जमकर बोला। राखी बिड़ला केजरीवाल कैबिनेट की सबसे सक्रिय मंत्री भी हैं। वह दिल्ली सड़कों, रैन बसेरे में लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। राखी बिड़ला शनिवार रात दस बजे भी रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनी नई नवेली सरकार ने अपने मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान नहीं किया है और पार्टी के नेताओं का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है इसलिए उन्हें किसी सुरक्षा कवक्ष की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications