चिट्ठी हुई लीक, खुल गई केजरीवाल की पोल

केन्द्र की सत्ता में हाथ आजमाने के लिए दिल्ली से महज 49 दिनों में ही संन्यास ले चुके केजरीवाल ने एकबार फिर से दिल्ली की सत्ता में वापसी की कोशिश की, लेकिन इस बार उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी पोल खुल गई। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने माना की दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना उनकी गलती थी। उन्होंने जनता से पूछे बिना यह फैसला लेने पर अफसोस जताया और कहा कि अब अगले चुनाव की तैयारी के दौरान वह सभाओं के जरिए लोगों तक अपनी यह भावना पहुंचाएंगे। लेकिन, इससे पहले केजरीवाल ने दोबारा दिल्ली में सरकार बनाने की भरसक कोशिश की।
सरकार बानने के संबंध में उन्होंने उपराज्यपाल को चिट्ठी तक लिख डाली। खास बात यह कि इस चिट्ठी के बारे में उन्होंने मीडिया को जानकारी तक नहीं दी थी। लेकिन, देर रात उपराज्यपाल को भेजी उनकी चिट्ठी लीक हो गई। मीडिया के सामने सरकार न बनाने का ड्रामा करने वाले केजरीवाल की पोल खुल गई कि उन्होंने उपराज्यपाल से कुछ मोहलत मांगी थी, ताकि सरकार बनाने की कोशिश को परवान चढ़ाया जा सके। लेकिन, कुछ ही घंटे के भीतर केजरीवाल को यह अहसास हो गया कि सरकार बनाना मुमकिन नहीं है।
दरअसल इस बार केजरीवाल ने कांग्रेस ने समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया। महज 28 सीटों के साथ केजरीवाल सरकार नहीं बना पाएंगे। ऐसे में उनके लिए अच्छा है कि वो चुनाव की तैयारियों में ही जुट जाएं।












Click it and Unblock the Notifications