जोड़-तोड़ कर नहीं बनेगी दिल्ली की सरकार, क्या दोबारा होंगे चुनाव?

यहां बीजेपी को 32 सीटों पर जीत मिली है तो आम आदमी पार्टी को 28 सीटों पर फतह मिली है। ऐसे में कोई भी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में दिल्ली की तस्वीर अब तक धुंधली है। वहीं कांग्रेस के ज्यादातर विधायक भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी का सहयोग करने की बात कर रहे है, लेकिन आम आदमी पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि वो ना तो समर्थन करेंगी और ना ही लेगी।
अगर कोई राजनीतिक तोड़फोड़ न हुई तो जानकार मान रहे हैं कि दिल्ली में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं, जो लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। तब तक उपराज्यपाल का शासन लागू हो सकता है।
चुकी भाजपा और आप दोनों ही तोड़-जोड़ की राजनीति से इंकार कर रही है ऐसे में दिल्ली का भविष्य अब तक अधर में अटका है। हलांकि अभी आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक चल रही है। सबकी नजरें उन पर टिकी है। देखना होगा केजरीवाल क्या फैसला करते है।












Click it and Unblock the Notifications