अब 'आम नहीं रहे 'आप' के नेता, 'कभी ऑटो से चलते थे अब लग्जरी गाडियों में
नयी दिल्ली। 11 महीने पहले जब जनवरी में आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने पहली बार दिल्ली विधानसभा में कदम रखा था तो आम आदमी की तरह दिख रहे थे। कोई मेट्रो से सफर कर विधानसभा पहुंच रहा था तो कोई ऑटो लेकर विधानसभा पहुंचा था। खुद पार्टी के संयोजक केजरीवाल भी अपनी नीले रंग की वैगन आर गाड़ी से वहां पहुंचे थे, लेकिन 11 महीनों के बाद जब एक बार फिर आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा पहुंचे तो नजारा बदल चुका था।

समय के साथ आप नेता कितनी तेजी से बदलते हैं इसका प्रमाण दिल्ली विधान सभा के आखिरी बैठक में देखने को मिला। सादगी को अपना हथियार बनाने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक जब मंत्री बने तब भी उन्होंने सरकारी गाड़ी और लाल बत्ती की जगह मेट्रो का इस्तेमाल किया, लेकिन विधानसभा के आखिरी बैठक के दिन जो नजारा देखने को मिला वह चौंका देने वाला था। असल में सादगी का पक्ष लेने वाले आम आदमी पार्टी के ज्यादातार नेता इस मौके पर लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए।
जो केजरीवाल सीएम होने के बावजूद नीली वैगन आर कार इस्तेमाल करते थे वो भी इस मौके पर टोयोटा इनोवा से आए। दिल्ली सरकार में मंत्री बनने के बाद जो राखी बिड़लान कड़कड़ाती ठंड ऑटो की सवारी कर ऑफिस जया करती थी वो आखिरी दिन इनोवा कार में पहुंची।

केजरीवाल के करीबी और दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया अपनी स्विफ्ट कार में विधान सभा पहुंचे जबकि पार्टी के एक और टोयोटा फॉर्च्युनर से विधान सभा पहुंचे। आप विधायकों में सादगी की जगह लग्जरी कारों की होड़ दिखी। आप के दो विधायक मित्सुबुसी पजेरो और महिंद्रा बोलेरो जैसे महंगी गाड़ियों ने विधानसभा पहुंचे।
सबसे ज्यादा हैरान तो त्रिलोकपुरी के आप विधायक राजू धींगन ने किया। विधायक बनने से पहले तक बेरोजगार रहे राजू ने 11 महीनों के भीतर ऐसा करिश्मा किया को वो विधानसभा मारूति एसएक्स4 से पहुंचे थे। हलांकि पूर्व कानूनमंत्री सोमनाथ भारती इस मौके पर भी मेट्रो से ही पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications