घर में बंद कर बेल्ट से पीटी गई AAP विधायक राखी बिड़लान की भाभी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में चुनाव लड़ एकतरफा जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी का अहम मुद्दा महिला सुरक्षा था। लेकिन पार्टी से मौजूदा विधायक और सरकार में पूर्व महिला एवं विकास मंत्री रही राखी बिड़लान के घर पर ही महिला के साथ अत्याचार और मारपीट का एक मामला सामने आया है।

AAP MLA Rakhi Bidlan’s brother accused of domestic violence by wife

राखी बिड़लान की भाभी प्रियंका ने अपने पति विक्रम पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विक्रम बिड़लान 'आप' के युवा नेता हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि उसे घर में बंद कर बुरी तरह बेल्ट से पीटा गया। उसके बदन पर जगह-जगह बेल्ट के निशान हैं।

पुलिस ने प्रियंका का मेडिकल करवाया है और मामले की छानबीन कर रही है। राखी बिडलान की भाभी का आरोप है कि विक्रम अक्सर उनके साथ मारपीट करता है, लेकिन जब से राखी विधायक बनी है विक्रम के हौसले बढ़ गए हैं और मारपीट की घटना भी बढ़ गई है।

प्रियंका का कहना है कि वो अपने उपर होने वाले जुल्मों को और बर्दाश्त नहीं करेंगी। प्रियंका ने बताया कि वो इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करेंगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक ना राखी बिड़लान ने कुछ कहा है और ना ही विक्रम की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+