केजरीवाल के खिलाफ 'चिट्ठी बम', पार्टी में भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देने का लगा आरोप
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में एक बार फिर असंतोष के स्वर सुनाई देने लगे हैं। बार-बार विधायकों में असंतोष की भावना पैदा हो रही है। दिल्ली के रोहिणी से पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने कथित तौर पर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सवाल उठाया है। उनके खिलाफ चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर खुली चिट्ठी लिखी है। रोहिणी क्षेत्र से 'आप' के विधायक राजेश गर्ग ने पार्टी के भीतर लोकतंत्र के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हए लिखा है कि क्या दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शहर में फिर से चुनाव कराने के मुद्दे पर लोगों से राय लेनी चाहिए थी?
गर्ग ने दोबारा चुनाव नहीं कराने की वकालत करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में फिर से चुनाव हुए तो इससे जनता को 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। उन्होंने अपने फेसबुक पर चिट्ठी पोस्ट की है और कहा है कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग करते हैं तो आप नहीं जानते कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि और आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर क्या गुजरती है।
चिट्ठी में गर्ग ने केजरीवाल ने कहा है कि वह पार्टी में अमीर और भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देना बंद करें और दिल्ली में फिर से चुनाव कराए जाने को लेकर अपने रुख पर पुनर्विचार करें।












Click it and Unblock the Notifications