आम आदमी पार्टी को लग सकता है 1 करोड़ का झटका

ऐसे में पार्टी को एक करोड़ रूपए की राशि गंवानी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने 432 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 414 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। सिर्फ 18 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार को जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 34(1)(ए) के तहत 25,000 रूपए की अमानत राशि जमा करानी होती है। लेकिन अगर उम्मीदवार उस सीट पर हुए कुल वैध मतदान का एक बटा छह फीसदी से भी कम वोट प्राप्त होते हैं तो उसकी जमानत राशि सरकारी खजाने में जमा कर ली जाती है।
ऐसे में अगर हिसाब लगाए तो आप पार्टी के 414 उम्मीदवारों को कुल मतदान का एक बटा छह फीसदी से भी कम वोट मिले हैं जिसके चलते उन सभी की जमानत जब्त हो गई है। प्रति उम्मीदवार 25,000 रूपए के हिसाब से 414 उम्मीदवारों की जमानत राशि के रूप में पार्टी की एक करोड़ रूपए से अधिक की राशि सरकारी खजाने में जमा कर ली गई।












Click it and Unblock the Notifications