DU ने नहीं दिखाई पीएम की डिग्री, केजरीवाल बोले, आखिर राज क्या है?
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक डिग्रियों को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने पीएम की डिग्री को लेकर बयानबाजी कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएम मोदी की डिग्री और दस्तावेज दिखाने को तैयार नहीं है। ऐसे में इसके पीछे राज क्या है?

डिग्री विवाद पर केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि जेटली जी और अमित शाह जी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कागज़ात दिखाकर कहा था कि 'जाओ अब जाकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में देख लो।' लेकिन डीयू के कुलपति मना कर रहे हैं? आखिर क्या रहस्य है पीएम की डिग्री में?
आपको बता दें कि डीयू के कुलपति से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान, संजय सिंह, आशुतोष और दिलीप पाण्डेय दिल्ली यूनिवर्सिटी गए थे। वो करीब एक घंटे तक वहां रूके, लेकिन उन्हें मोदी की डिग्रियां नहीं दिखाई गई। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का कहना है कि पीएम की डिग्रियां सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जानबूझ कर मुद्दे को भटका रही है।












Click it and Unblock the Notifications