Live शो में आप नेता की चुनौती, कहा-मेरा आरोप चलाकर दिखाओ, बंद हो जाएगा चैनल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नाताओं का विवादों में फंसना भी आम हो गया है। कोई सेक्स सीडी की वजह से विवादों में आ रहा है तो कोई मीडिया को खुलेआम धमकी देकर। ताजा विवाद आप नेता संजय सिंह से जुड़ा है। संजय सिंह ने लाइव शो के दौरान एंकर को चैनल बंद कर देने की धमकी दी।

एबीपी न्यूज पर चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान जब एंकर ने उनसे उनपर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने गुस्से में कहा कि उनका चैनल पहले भी उनके खिलाफ गलत खबर चलाने के लिए माफी मांग चुका है और अब फिर चला रहा है। जिस पर एंकर ने कहा कि चैनल केवल पूर्व आप नेता द्वारा लगाया गया आरोप पर प्रतिक्रिया चाहता है, जिसपर संजय सिंह ने कहा कि क्या उनका चैनल केवल आरोप ही चलाता है।
अब दिल्ली में आपस में लड़ते 'आप'के नेता
संजय सिंह ने कहा कि चैनल को मेरा भी एक आरोप चलाना चाहिए। संजय सिं ने कहा कि अगर हिम्मत है तो मेरा ये आरोप चलाकर दिखाए कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोतीलाल सोनकर को कानपुर विधानसभा का टिकट 5 करोड़ रुपए लेकर दिए थे। संजय सिंह ने एंकर से कहा कि अगर हिम्मत है तो मेरा ये आरोप चलाकर दिखाए, चैनल बंद हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications