49 फीसदी दिल्लीवाले 'आप' के साथ, कहा केजरीवाल 'इज राइट': Poll
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल और एलजी नजीब जंग के बीच चल रही जंग में 49 प्रतिशत जनता अपने मुख्यमंत्री के साथ है। इन्स्टावाणी के एक सर्वेक्षण में लोगों ने आप पार्टी के 100 दिन की सरकार को 100 प्रतिशत अंक दिए।
इंस्टावाणी ने दिल्ली में रहने वाले लोगों के बीच सर्वेक्षण कराया जिसमें 435 लोगों ने भाग लिया। 35 प्रतिशत ने कहा के वे केजरीवाल सरकार के काम काज से संतुष्ट नहीं हैं। 16 प्रतिशत ने कहा कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। वहीँ 49 प्रतिशत लोगों ने कहा की केजरीवाल एक दम सही दिशा में काम कर रहे हैं।
एलजी-केजरीवाल के बीच झगड़े का जिम्मेदार कौन?
एलजी नजीब जंग से चल रहे विवाद की बात करें तो शंकुन्तला डलोय की पोस्टिंग पर केजरीवाल की आपत्ति को 59 प्रतिशत लोगों ने सही ठहराया। 59 प्रतिशत ने कहा की केजरीवाल का पक्ष इस मामले में एक दम सही है। 28 प्रतिशत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल के एक्शन पर असंतुष्टि जताई।
जानिए आखिर क्यों सबसे लड़ते रहते हैं केजरीवाल?
13 प्रतिशत ने इस मुद्दे पर जवाब देने से इंकार कर दिया। इस क्रम में तीसरा सवाल जो लोगों से पूछा गया कि क्या दिल्ली में वीआईपी कल्चर खत्म करने में कामियाब हुए हैं। इस सवाल के जवाब में 48% लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 31% लोगों ने इस बात से इंकार किया।













Click it and Unblock the Notifications