छिटपुट आग की 290 घटनाओं के बीच दिल्ली में शांति से मनी दिवाली

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में दिवाली का त्योहार शांति से बीत गया लेकिन आग की 290 छिटपुट घटनाओं को दमकल विभाग को पूरी रात दौड़ाया। हालांकि किसी बड़ी घटना की खबर नहीं मिली लेकिन पूरी रात भर में दमकल विभाग को आग लगने के 290 फोन कॉल आए।

290 fire related incidents in Delhi on Diwali
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद आग लगने की 128 कॉलें आईं। उन्होंने कहा कि आग से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए गये थे। कॉल आने के बाद कितनी गाडि़यों का इस्तेमाल हुआ इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।

दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा पटाखे जलाए जाते हैं और इसी दौरान सबसे ज्यादा फोन कॉल आए। पिछले साल दमकल कर्मियों को 220 कॉल आए थे जबकि 2014 में इतने ही समय में 75 फोन कॉल आए थे। वर्ष 2012 में 50-55 फोन कॉल आए थे जबकि 2010 में 210 कॉल आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+