दिनदहाड़े शूट आऊट से दहली दिल्ली, दो लोगों की गोली मारकर हत्या
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में कानून का खौफ अपराधियों के दिल में जरा भी नहीं है। इसका जीता-जागता उदाहरण गुरुवार की सुबह मध्य दिल्ली में देखने को मिला। यहां के राजेन्द्र नगर इलाके में गुरुवार को दिन दहाड़े अज्ञात बंदूकधारियों ने दो लोंगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान राम चरण (40) और लखन लाल (52) के तौर पर हुई है।

दोनों मजदूर थे और सुबह की चाय के लिए शंकर रोड पर हर रोज आया करते थे। मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुरवार को दिन दहाड़े अज्ञात बंदूकधारियों ने दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान राम चरण (40) और लखन लाल (52) के तौर पर हुई है।
पुलिस के आला ऑफिसर ने बताया कि राम चरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लखन को जख्मी हालत में कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। राजेन्द्र नगर पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications