पिछले 4 महीनों से 9 भैसों को ढूढ़ रही है दिल्ली पुलिस, अब तक निराश
नयी दिल्ली। आपके साथ, आपके लिए - सदैव' ये दिल्ली पुलिस का नारा है। इस स्लोगन के मुताबिक दिल्ली पुलिस हमेशा दिल्लीवासियों की सेवा में तत्पर रहने का दावा करती है। हलांकि ऐसा शायद की होता हो कि पुलिस वक्त पर आपकी मदद के लिए पहुंच जाए। भले ही वो आपकी खोई चीज न खोज पाएं, लेकिन पिछले चार महीनों से दिल्ली पुलिस भैसों की तलाश में जी-जान से जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम मई से ही 9 भैंसों को खोजने में जुटी है , लेकिन अब तक वो सफल नहीं हो पा रही है। 10 ऑफिसर्स की टीम पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन भैसें है कि मिलने का नाम ही नहीं ले रही।
इतना ही नहीं शक के आधार पर 100 से ज्यादा भैंसों को चिह्नित भी किया गया। उनकी पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया, वॉट्सऐप पर फोटो भेजकर भैंसों के मालिक से भी पहचान कराई लेकिन सब व्यर्थ।
लेकिन सबसे अहम सवाल ये कि आखिर देश की व्यस्त पुलिसों में से एक दिल्ली पुलिस इन भैंसों की तलाश कर क्यों रही है? आपको बता दें कि बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहने वाले डेयरी मालिक सतीश कुमार ने मई में अपने 9 भैसों की चोरी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को लिखवाई। शुरुआत में पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिली तो वो दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के पास पहुंच गए। कमिश्नर तक मामला पहुचने के बाद एक्शन प्लान तैयार किया गया।
भैंसों की खोज के लिए 10 पुलिस वालों (दो इंस्पेक्टर भी हैं टीम में) के साथ एक स्पेशल टीम तैयार की गई। इस टीम को भैंसो को खोजने का काम दिया गया, लेकिन ये टीमअब तक सफल नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंसों के चोरी हो जाने पर पुलिस के फास्ट एक्शन प्लान को लेकर लोगों ने यूपी पुलिस की खूब हंसी उड़ाई थी।












Click it and Unblock the Notifications