पड़ोसी की प्यार में पागल हुईं दो सहेलियां, लड़के की चाहत में लड़की ने किया ये खौफनाक काम

नालंदा। बिहार के नालंदा में लड़की ने एक लड़के की चाहत में अपनी सहेली को मौत की नींद सुला दिया। लड़की ने अपनी सहेली को कोल्डड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया। तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजनों को जानकारी दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत से पहल लड़की ने अपनी पुलिस को दिए अपने बयान में सहेली की करतूत बता दी। बुधवार को पुलिस ने फरार चल रही आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

दो सहेलियों को हुआ एक युवक से प्यार

दो सहेलियों को हुआ एक युवक से प्यार

हिलसा थाना क्षेत्र में रहने वाली दो सहेलियां पटेल नगर में किराए के मकान में साथ रहकर पढ़ाई करती थीं। दोनों को पड़ोस में रहने वाले एक युवक मोनू से प्यार हो गया। दोनों ही युवक को अपना बनाना चाहती थीं और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था। एक दिन ज्यादा विवाद हुआ और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

लड़के के लिए सहेली को दी मौत

लड़के के लिए सहेली को दी मौत

युवती नेहा (बदला हुआ नाम) ने प्रिया (बदला हुआ नाम) को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दोबारा उससे दोस्ती कर ली। योजना के तहत नेहा ने एक दिन प्रिया को कोल्डड्रिंक में सल्फास डालकर पिला दिया। पीते ही प्रिया बेहोश हो गई। नेहा ने प्रिया के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रिया को पीएमसीएच में भर्ती कराया।

मरने से पहले लड़की ने बताई सहेली की करतूत

मरने से पहले लड़की ने बताई सहेली की करतूत

प्रिया को होश आया तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रिया का बयान लिया। प्रिया ने पुलिस को बताया कि नेहा ने ही उसको कोल्डड्रिंक में सल्फाश मिलाकर पिलाया था। पुलिस को बयान देने के कुछ समय बाद ही प्रिया की मौत हो गई। पुलिस लंबे समय से नेहा की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक मोने की भी तलाश की जा रही है, उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+