बिहार: दहेज़ के दानवों ने ले ली गर्भवती महिला की जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिती जिसकी हत्या कर दी गई उसका नाम रुक्मणि देवी था।
नालंदा, 8 जून 2022। बिहार के नालंदा में विवाहिता आए दिन दहेज़ दानवों की भेंट चढ़ रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का है, जहां छः माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की लालच में पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर में ताला लगा कर सभी लोग फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिती जिसकी हत्या कर दी गई उसका नाम रुक्मणि देवी था। 21 वर्षीय युवती शेखपुरा ज़िले के पिंजड़ी गांव (बरबीघा थाना क्षेत्र) में उसका मायका था। एक साल पहले ही नालंदा के समस्ती गांव निवासी सूरज पासवान नाम के लड़के से उसकी शादी हुई थी।
Recommended Video

नशे की हालत में पति ने की पिटाई
ग्रामीणों ने बताया कि शादी से कुछ दिन पहले तक सब ठीक चल रहा था। लेकिन शादी के कुछ महीने बीतने के बाद कभी पैसा तो कभी दहेज में गाड़ी के लिए पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। कल भी इसी बात को लेकर शाम को लड़ाई हुई और रात में पति ने नशे की हालत में उसके साथ बेरहमी से मारपीट किया। महिला छः माह की गर्भवती थी। युवती को गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के लिए ले अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता छः माह की गर्भवती थी और वह अपने मायके आई हुई थी। उसे परिवार वालों को सब कुछ अच्छा होने की वजह से भेज दिया। 20 दिन पहले ही गर्भवती महिला अपने ससुराल आई थी। दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिलने की वजह से उसकी पीट-पीत कर हत्या की गई है। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से पीड़ित परिवार ने दीपनगर थाना में मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार शर्मसार: तीन लोगों ने बस में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications