घर के अंदर गई पुलिस ने देखा, बेटी का मुंह दबाकर यौन शोषण कर रहा था पिता
वह 9 साल की थी तब से हवश का शिकार बना रहा शराबी बाप, 5 साल बाद पड़ोसियों के शक ने पकड़ाया
Maharashtra news, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक पिता द्वारा अपनी ही बच्ची को हवस का शिकार बनाते रहने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता पांच साल से यौन शोषण कर रहा था। हाल ही पड़ोसियों की मदद से यह घटना उजागर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

14 साल की बेटी जब 9 साल की थी
जानकारी के अनुसार, बेटी को पैदा करते ही मां अपना दूसरा संसार बसाने के लिए घर से भाग गई थी। फिर घर पर उसका शराबी पिता ही रह गया। ऐसे में वह हमेशा बेटी की पिटाई कर यौन शोषण किया करता था। पिछले पांच सालों से पिता के यौन शोषण से प्रताड़ित नाबालिग बेटी ने पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़िता के मुताबिक, पिता मजदूरी करता है। पीड़िता का एक छोटा भाई भी है, जिसकी उम्र 12 साल है। वहीं, पीड़िता 14 साल की है।

शराबी बाप से तंग होकर भागी थी मां
पीड़िता ने बताया कि उसका वहशी बाप रोज शराब पीता है। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही मां घर से भागी थी। मां ने कहीं और शादी कर ली, जबकि हमें यहीं छोड़ गई। ऐसी परिस्थिति में पिता उसकी ही आबरू लूटने लगा। रोज शराब पीकर आने के बाद बलात्कार करता।

पांच साल तक सही पीड़ा, पड़ोसियों ने बाप को पकड़ाया
24 फरवरी 2012 से 17 दिसंबर 2018 तक वह उसके चंगुल में फंसी रही। पांच साल तक उसने बलात्कार किया। वह जब 9 साल की थी, तभी से उसके अत्याचार सह रही थी। हमेशा की तरह काम से लौटकर आने के बाद पड़ोसियों ने लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। तो पड़ोसियों को लगा कि घर के काम नहीं करने की वजह से पिता बेटी को मार रहा होगा। पर कुछ पड़ोसियों को थोड़ा संदेह हुआ, उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।

देखकर पुलिस हैरान रह गई
पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया और घर के अंदर दाखिल हुई तो पुलिस की आंखों पर भी भरोसा नहीं हुआ। बेटी का मुंह दबाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़ित लड़की तुरंत पुलिस के पास मदद के लिए भागी और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।












Click it and Unblock the Notifications