'गर्दन काट डाली और हाथ की अंगुलिया भी..', जिस लड़की से किया था प्रेम विवाह उसे दी ऐसी दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम विवाह करने वाला ही हैवान बन बैठा। पति ने पत्नी की हत्या कर उसका शव नाले में बहाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के रहने वाले अरबारज से सात माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में रिश्ते अच्छे थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते खराब होते गए। खर्च बढ़ता गया। इसे लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा। पति यानी अरबाज इससे तंग आ गया। उसने अपने दोस्त शाहरुख के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बना ली।

up

अरबाज ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को चाकू से काट डाला। उसके चार टुकड़े कर दिए। गला और हाथ की अंगुलिया भी काट डाली। इसके बाद शव को बोरे में भर कर नाले में बहाने लगा। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गयी और आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसका दोस्त शाहरुख भाग निकला।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।पकड़े गए अरबाज ने पुलिस को बताया कि शव उसकी पत्नी चाहत का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+