मुजफ्फरपुरः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा के साथ रेप करने का किया प्रयास, आरोपित को बांधकर पीटा
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा के साथ छेड़खानी और रेप का प्रयास करने के आरोप में गांव के लोगों ने मनचले युवक की पोल से बांधकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने छात्रा को रास्ते से अगवा कर लिया और उसके साथ रेप करने की कोश्श की। इस दौरान पीड़ित छात्रा ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और पोल से बांधकर युवक की जमकर पिटााई की। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली एक लड़की ट्यूशन से पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में दो लड़कों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान वो छात्रा को जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप करने का प्रयास करने लगा। आरोपितों ने पीड़िता का मुंह दबा दिया और उसे धमकी भी दी। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उनके चंगुल से छूट गई और शोर मचाने लगी।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसके बाद लोगों ने भाग रहे दोनों मनचलों को दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उन्होंने एक मनचले को बिजली के पोल में बांध दिया। गांव की महिलाओं ने भी दोनों युवकों की खूब पिटाई की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पता चला है कि दोनों पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते थे और उसे ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान परेशान करते थे। लड़की बार-बार दोनों की हरकतों का विरोध करती रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications