UP News: कार की छत पर चढ़कर दूल्हा दिखा रहा था 'चमत्कार', पहुंची पुलिस और सीज कर दी फूलों से सजी कार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी ही शादी में दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दूल्हा समेत बारातियों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। दूल्हे का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा फूलों से सजी हुई गाड़ी की छत पर सवार होकर स्टंट कर रहा है। इस मामले में पुलिस में एक्शन लिया और सजी हुई दूल्हे की गाड़ी को सीज कर दिया।

up-news-the-groom-was-showing-chamatkar-by-climbing-on-the-roof-of-the-car

यह पूरा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो सहारनपुर के भायला गांव के रहने वाले अंकित की बारात मुजफ्फरनगर के सरधाना थाना क्षेत्र के कुसावली गांव में एक युवती के साथ तय थी।

मंगलवार को बारात धूमधाम से निकली और बारात जब मंसूरपुर पहुंची तो इस दौरान दिल्ली देहरादून हाईवे पर दूल्‍हा लग्जरी कार के छत पर चढ़ गया। कार की छत पर चढ़ने के बाद दूल्‍हा ड्रोन कैमरे से अपनी फोटो और वीडियो शूट करवाने लगा।

कार की छत पर दूल्हे को देखकर लोगों को लगा कि यह कैसा चमत्कार है?, दूल्हे के इस चमत्‍कार को देखकर लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सजी हुई लग्‍जरी कार को थाने उठा लाई।

इस बारे में सीओ सतेंद्र सिंह नागर द्वारा मीडिया को बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दूल्हा हाईवे पर कार की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियाें को रोकने के साथ ही कार को सीज कर दिया।

फिलहाल दूल्हे द्वारा कार की छत पर चढ़कर स्‍टंट किए जाने और जानकारी के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+