Sawan 2024: मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों को दो अगस्त तक किया बंद
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने सावन माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए 27 अगस्त से दो अगस्त तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सावन में श्रद्धालुओ की जिले में भारी संख्या है। कावड़ यात्रा से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में स्कूल कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। पब्लिक स्कूल मदरसे और डिग्री कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे। आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस समय अवधि में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षण कार्य नहीं होगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी ने विद्यालय खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डायट में प्रशिक्षण कार्य भी बंद रहेगा।
भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो गया है और साथ ही पवित्र कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. सावन में शिव भक्त कांवड़ लेकर जल लेने जाते हैं और उस जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सावन मास में कांवड़िये देश के प्रसिद्ध घाटों से गंगाजल भरकर लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. हरिद्वार के हर की पौड़ी में ब्रह्मकुंड के गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications