VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बेकाबू कार हवा में उछली, कार सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बेकाबू कार हवा में उछलकर बड़े ही फिल्मी स्टाइल में पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार ने कई पलटी खाई। इस दौरान कार में सवार चार लोगों में से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि उनके दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Two people died in road accident in Muzaffarnagar

जानकारी के अनुसार, हादसा मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 58 पर हुई है। पुलिस की मानें तो हरियाणा प्रांत के जनपद पलवल निवासी चार दोस्त रविवार को अपनी आई-10 कार से हरिद्वार जा रहे थे। करीब चार बजे दोपहर उनकी कार असंतुलित होकर हवा में उछलकर सड़क पर पलट गई थी। हादसे में सुभाष (35) और हमबीर (37) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने दोनों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया था, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान देर रात सुभाष की जिला अस्पताल में और दूसरे युवक हमबीर की फरीदाबाद हरियाणा के अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि यह पूरा हादसा सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+