मुजफ्फरनगर: सड़क पर लड़कियों के बीच हॉकी, बेल्ट से 'गैंगवार', VIDEO वायरल
Muzaffarnagar News, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सरेआम ऐसी घटना हुई जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। अब तक लोगों ने लड़कों को ही हॉकी बेल्ट से मारपीट करते देखा था लेकिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर उन्होंने देखा कि लड़कियां आपस में बेल्ट, हॉकी स्टिक से लड़ाई कर रही हैं।

चर्चा का विषय बना वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक दूसरे को हॉकी और बेल्ट से पीटती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो वहीं मौजूद किसी चश्मदीद ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुज़फ्फरनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सरेराह भिड़ीं लड़कियां
9 सेकेंड के वीडियो में स्कूटी सवार लड़कियां आपस में सरेराह लड़ रही हैं, जैसा अक्सर स्कूल-कॉलेज में लड़के करते हैं। लड़कियों में जमकर हॉकी और बेल्ट चले। घटना कहां की है इसकी पहचान वीडियो में लड़ रही युवतियो के पीछे लगे राजकीय पुस्तकालय के बोर्ड से हुई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया
घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक तरफ से दो लड़कियां आईं और दूसरी तरफ से तीन लड़कियां। दोनों गुटों में हॉकी, बेल्ट से मारपीट होने लगी। लोगों ने बीचबचाव किया और फिर वो सभी वहां से चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई, अगर कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications