अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी से रेप, तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर 6 साल से ब्लैकमेल कर रहा था फूफा
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी के साथ कई साल तक रेप किए जाने का मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सामने आया है। महिला खिलाड़ी ने अपने रिश्ते के फूफा व एक महिला समेत चार लोगों पर ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

वारदात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सॉफ्टबॉल महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी व समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी व उसके भाई रिजवान त्यागी के साथ एक महिला ने गन प्वाइंट पर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसके फोटो भी लिए। पीड़िता के अनुसार, उस घटना के बाद 6 साल से वो फूफा और उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसका यौन शोषण कर रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसे सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती है। महिला खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि अब उन लोगों ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं। अब पीड़िता इन आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहती है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का 164 में बयान होगा। उसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजेश द्विवेदी ने कहा कि महिला खिलाड़ी ने बताया है कि चार-पांच साल से आरोपी और वो एक दूसरे से परिचित हैं। शादी का झांसा देकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला भी है, जो उसके परिवार से ही है। हालांकि उस महिला ने बताया कि उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications