Video: वाह SSP साहब मान गए! DJ की नो एंट्री पर भड़के कांवड़िये, तो पुलिस कप्तान ने डांस कर ऐसे सुलझाया मामला
Muzaffarnagar SSP Sanjeev Suman: महाशिवरात्रि शनिवार, 15 जुलाई को है और कांवड़िए गंगा जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते अपने-अपने स्थानों को वापस लौटने लगे है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के एसएसपी संजीव सुमन का वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
दरअसल, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव सुमन भी कांवड़ यात्रा के दौरान 'भोले की बारात चली' गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी झूम रहे है। एसएसपी संजीव सुमन का कावड़ियों के साथ नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी एसएसपी साहब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो 26 सेकंड का है और बुधवार 12 जुलाई की रात का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले डीजे लेकर जा रहे कांवड़ियों की एंट्री पर बुधवार को पुलिस ने रोक लगा दी थी।
Recommended Video
इसके पीछे मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और शांत व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दिया था। पुलिस ने कांवडियों को बाईपास से डीजे कांवड़ लेकर मेरठ जाने के लिए कहा था। जिससे कांवड़िए नाराज हो गए। क्योंकि, वह शहर के अंदर से होकर अपने गंतव्य की ओर जाना चाहते थे। लेकिन, पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कांवड़ियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ बागोवाली कट पर नारेबाजी शुरू कर दी।
जब मौके पर हालात जब बेकाबू होने लगे तो एसएसपी संजीव सुमन तक बात पहुंची। जिसके बाद एसएसपी आला अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कराने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगामा कर रहे कावड़ियों ने मुजफ्फरनगर पुलिस के सामने ही DJ पर डांस करना शुरू कर दिया। जैसे ही कांवड़ियों ने डांस करना शुरू किया वैसे ही एसएसपी संजीव सुमन भी कावड़ियों के बीच पहुंच गए और भोले की मस्ती में मस्त हो गए।
देखें वीडियो...
'भोले की बारात चली' सॉन्ग पर एसएसपी भी कांवड़ियों के साथ डीजे पर जमकर नाचे। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी कावड़ यात्रियों के साथ भोले के गानों पर नाचने लगे। जिससे कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने एसएसपी संजीव सुमन की बात मान ली। जिसके बाद कांवड़िए खुशी-खुशी बाईपास से होकर मेरठ की ओर निकल लिए। कावड़ यात्रियों के साथ एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए कौन हैं IPS संजीव सुमन
संजीव सुमन मूल रुप से बिहार के खगड़िया जिले करे रहने वाले हैं और 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी है। संजीव सुमन ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है। बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। ट्रेनिंग के बाद एसएसपी संजीव कुमार सबसे पहले बुलंदशहर में रहे। यहां से उनकी पहली पोस्टिंग हापुड़ जिले में हुई। इसके बाद लखनऊ में बतौर डीसीपी तैनात रहे। वह लखीमपुर खीरी में एसपी थे।












Click it and Unblock the Notifications