Khatauli By Election: कौन हैं Rajkumari Saini, जिन्हें बीजेपी ने खतौली सीट से बनाया उम्मीदवार
Khatauli By Election: कौन हैं Rajkumari Saini, जिन्हें बीजेपी ने खतौली सीट से बनाया उम्मीदवार
Khatauli By Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar ) की खतौली विधानसभा सीट (Khatauli assembly seat) से राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है। राजकुमारी सैनी को टिकट की घोषणा होने के बाद ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Recommended Video

कौन हैं राजकुमारी सैनी
राजकुमारी सैनी, निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी है, जिन्हें बीजेपी ने खतौली सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। 48 वर्षीय राजकुमार सैनी का जन्म जानसठ तहसील के खलवाड़ा गांव में हुआ था। राजकुमारी सैनी ने 5वीं क्लास तक पढ़ाई की है। राजकुमारी सैनी गांव कवाल की 2005 से 2010 तक प्रधान रह चुकी है। 10 वर्ष पूर्व उन्होंने भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष का पद भी कई माह तक संभाला था। लेकिन, पिछले काफी समय से राजकुमारी सैनी सक्रिय राजनीति से काफी दूर है। विक्रम सैनी की सदस्यता चले जाने के बाद एक बार फिर राजकुमारी सक्रिय राजनीति में वापस लौटी है और भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।

जानिए क्यों हो रहा है खतौली सीट पर उपचुनाव
आपको बता दें कि 2013 में मुजफ्फरनगर जिले में कवाल कांड हुआ था, जिसमें दो युवकों की हत्या के बाद बीजेपी विधायक विक्रम सैनी सहित 28 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने विक्रम सैनी समेत सभी आरोपियों को 2-2 साल की सजा सुनाई थी। विक्रम सिंह सैनी को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

विक्रम सैनी की पत्नी को दिया बनाया प्रत्याशी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल खतौली से विक्रम सिंह सैनी लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2022 में विक्रम सिंह सैनी ने खतौली सीट पर आरएलडी उम्मीदवार राजपाल सिंह सैनी को 16,345 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि उपचुनाव के लिए भाजपा से कई लोग मैदान में थे, लेकिन भाजपा चुनाव कोर कमेटी ने राजकुमार सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, बसपा और कांग्रेस की ओर से अभी किसी प्रत्याशी को घोषित नहीं किया गया है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications