प्रेमिका के बॉयफ्रेंड की युवक ने गला घोंटकर की हत्या, फिर 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका के बॉयफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक के पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Anuj is killed in muzaffarnagar over love affair

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के अटाली गांव का है। गांव निवासी अनुज 7 तारीख से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अनुज के पिता फूलकुमार ने पुलिस को भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में मामले कि परत-दर-परत खुलती चली गई। पुलिस ने अनुज के रिशेतदार सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया।

आरोपी सौरभ ने जुर्म को कबूल कर लिया जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सौरभ ने बताया कि वो एक लड़की से प्रेम करता था और उसी लड़की से अनुज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ चाहता था लड़की किसी और से प्यार ना करे इसलिए उसने अनुज को मौत के घाट उतार दिया और शव को जमीन से 15 फिट नीचे गड्ढे में बदा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अनुज का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से जेसीबी मशीन भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+