पुलिस कस्टडी में अल्ताफ की मौत को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा ?
मुजफ्फरनगर, 11 नवंबर: कासगंज में 22 साल के अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम कहते रहते हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक है, लेकिन मैं कई ऐसे उदाहरण दे सकता हूं कि बीजेपी सरकार में कैसे निर्षोद लोगों की हत्या की जा रही है। अखिलेश ने कहा, कल पुलिस ने एक युवक को उठाया और उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

बहुत जल्द और दलों के साथ गठबंधन होगा: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बहुत सारे गठबंधन भी होने हैं। समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है। बहुत ज़ल्द आने वाले समय में और दलों के साथ भी गठबंधन होगा।
Recommended Video
कासगंज में 22 साल के अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत
कासगंज में सदर कोतवाली के हवालात में शौचालय में लगी नल की टोंटी से 22 साल के अल्ताफ के फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने अल्ताफ को लड़की भगाने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हवालात में उसकी संदिग्ध मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications