14 साल की बेटी के लिए मां लाती थी 'ग्राहक', कहती थी जैसा अंकल कहें वैसा करो
14 साल की बेटी के लिए मां लाती थी 'ग्राहक', कहती थी जैसा अंक कहें वैसा करो
ठाणे। ठाणे पुलिस ने 30 साल की एक महिला को अपनी ही नाबालिग बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापा मारकर 14 साल की बच्ची को आजाद कराया और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को महिला के पास भेजा और लड़की भेजने की बात कही। सौदा पट जाने पर जब वो लड़की को लेकर आई तो पहले से बाहर मौजूद पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथो धर लिया। महिला पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 366-ए और मानव तस्करी के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि महिला बच्ची से जिस्मफरोशी का धंधा करा रही है, इस पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला ने अपनी ही 14 साल की बेटी को इस दलदल में धकेल दिया है। इस पर पुलिस टीम उसे रंगे हाथ पकड़ने की जुगत में लग गई और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें- यहां मकान मालिक से किराए के बदले सेक्स करती हैं लड़कियां, ऐसे तय होता है सौदा












Click it and Unblock the Notifications