ओमिक्रॉन: दिल्ली की तरह क्या अब मुंबई में भी लगेंगी पाबंदियां, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिए बड़ा संकेत

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह केस बढ़ते रहे तो हमें पाबंदियों को लेकर सोचना होगा।

मुंबई, 29 दिसंबर। महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसने राज्य सरकार को चिंता में डाल दिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 4% है, अगर यह 5% से ऊपर जाता है तो फिर हमें पाबंदी लगाने को लेकर सोचना पड़ेगा। टोपे ने कहा कि सीएम जल्द ही कोविड टास्क फोर्स के साथ एक बैठक करेंगे।

rajesh tope

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें इस समय टीकाकरण पर ध्यान देने की जरूरत है। हम 15-18 साल के बच्चों को उनके स्कूल में ही वैक्सीन देने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले राज्य सरकार की कोविड टास्क फोर्स के एक सदस्य ने सरकार को अल्पकाल के लिए प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस इसी तरीके से बढ़ते हैं तो फिर सरकार को कम समय के लिए प्रदिबंध लगाने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: गोवा में मनाना चाहते हैं नए साल का जश्न, तो पहले जान लें सीएम प्रमोद सावंत का यह जरूरी आदेश

Recommended Video

    Omicron in India: Mumbai में भी डराने लगा Corona, क्या बोले Aditya Thackeray ? | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के हालातों को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने संवाददाताओं से बात की। उनसे पूछा गया कि क्या सरकार फिर से स्कूलों को बंद करने पर विचार कर रही है? इस पर उन्होंने कहा कि 15 दिन तक स्थिति की समीक्षा करने के बाद इस विषय पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल लोगों को मास्क पहनने और कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। वैसे भी यह छुट्टियों का मौसम है। स्कूलों को बंद करना कोई अच्छा विचार नहीं है।

    नियम तोड़ने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

    आदित्य ठाकरे ने कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं, हम उनका मूड नहीं बिगाड़ना चाहते, लेकिन यदि वे इसी तरह से नियमों की अनदेखी करते रहे तो हमें उनके खिलाफ ऐक्शन लेना पड़ेगा। हमारी टीम सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की भीड़ पर नजर रखेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+