गोवा में मनाना चाहते हैं नए साल का जश्न, तो पहले जान लें सीएम प्रमोद सावंत का यह जरूरी आदेश
सीएम प्रमोद सावंत बुधवार को कहा कि नए साल के मौके पर राज्य में नए साल के मौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और पार्टियों में केवल उन्हीं लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं।
पणजी, 29 दिसंबर। गोवा में कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर सीएम प्रमोद सावंत बुधवार को कहा कि नए साल के मौके पर राज्य में नए साल के मौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और पार्टियों में केवल उन्हीं लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं, या जिनके पास कोरोना वायरस का नेगेटिव सर्टिफिकेट होगा।

यह भी पढ़ें: बिहारः कोरोना के 47 नए मामले सामने आने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है
गौरतलब है कि क्रिसमस और नए साल को देखते हुए गोवा में सैलानियों की संख्या में एकाएक उछाल आया है। एक तरफ जहां इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार को इससे राज्य में कोरोना और ओमिक्रॉन के केसों के बढ़ने की चिंता सता रही है।












Click it and Unblock the Notifications