Insurance के 6 लाख.. पति को मारा और टाइल्स के नीचे छुपा दी लाश, ‘मुस्कान कांड' से भी खौफनाक घटना आया सामने
Mumbai Nalasopara murder case: मेरठ का मुस्कान-सौरभ हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बना था, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारकर शव को ड्रम में सीमेंट से भरकर छिपा दिया था। यह घटना समाज को हिलाकर रख देने वाली थी लेकिन उससे भी ज़्यादा खौफनाक और 'फिल्मी' स्टाइल में हत्या का एक और मामला सामने आया है मुंबई के नाला सोपारा से।
यहां चमन नामक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति विजय चव्हाण की हत्या करवाई, बल्कि पकड़े जाने के डर से शव को घर के अंदर जमीन में गाड़कर उस पर टाइल्स बिछवा दिए ताकि किसी को शक न हो।

क्या है पूरा मामला?
मुंबई के नाला सोपारा इलाके में रहने वाले विजय चव्हाण की हत्या की गुत्थी ने सबको चौंका दिया। विजय एक निर्माण मज़दूर था और अपनी पत्नी चमन और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। हाल ही में उसे बीमा पॉलिसी से 6 लाख रुपये मिले थे, और उसके बैंक खाते में पहले से 2-3 लाख रुपये जमा थे। वह इन पैसों से एक नया घर खरीदने की योजना बना रहा था। इसी बीच अचानक उसके गायब होने की खबर सामने आई
पिछले 15 दिनों से विजय लापता था। उसके चाचा और रिश्तेदार बार-बार उसके घर पहुंचे लेकिन हर बार विजय का फोन उसकी पत्नी चमन के पास ही मिला। चमन लगातार कहती रही कि विजय काम के सिलसिले में बोरीवली, कांदिवली या मलाड गया हुआ है।
शक गहराया, पुलिस भी पहले टालती रही
परिजनों को चमन की बातों पर शक हुआ। जब वे 19 जुलाई को विजय के घर पहुंचे, तो दरवाजा बंद मिला और चमन अपने बेटे के साथ गायब थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने पहले इसे गुमशुदगी का मामूली मामला बताकर टाल दिया। बाद में स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
ये भी पढ़ें Raja Raghuvanshi murder case: क्या सोनम रघुवंशी ने शादी के पहले ही हत्या की रची थी साजिश?
खुदाई में निकली लाश
विजय के परिजनों ने घर के फर्श पर नए टाइल्स देखे। उन्हें शक हुआ और पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। खुदाई में विजय की लाश बरामद हुई, जिसे घर के अंदर ही दफनाया गया था। इस भयावह सच्चाई के सामने आने के बाद पुलिस ने चमन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक खाते तक पहुंच और पैसों की लालच
जांच में खुलासा हुआ कि चमन ने विजय के मोबाइल से ओटीपी जनरेट कर बैंक खाते तक पहुंच बनाई और एटीएम से पैसे भी निकाले। यह साफ हो गया कि हत्या का मुख्य उद्देश्य पैसों पर कब्जा करना और प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना था।
ये भी पढ़ें Meghalaya Honeymoon Murder: राजा रघुवंशी की हत्या पर सनसनीखेज खुलासा, सोनम और प्रेमी राज ने कबूला सच












Click it and Unblock the Notifications