साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के पोस्टर पर ये क्या कमेंट कर गए अली फजल, मच गया हंगामा

अली फजल आज अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में है। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के पोस्टर पर कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई, 11 जुलाई। अभिनेता अली फजल को आज कौन नहीं जानता। पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित के किरदार ने तो उनकी प्रसिद्धि को जैसे सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मिर्जापुर के अलावा अली फजल 3 ईडियट्स, विक्टोरिया और अब्दुल जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन अली फजल आज अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के पोस्टर पर कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

क्या कमेंट किया अली फजल ने

क्या कमेंट किया अली फजल ने

अली फजल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्टर को शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अली फजल ने कमेंट किया- 'हो गया काम नॉर्थ (उत्तर भारत) के लौंडो। मैं अपना बैग पैक कर रहा हूं और यहां से जा रहा हूं। यहीं तक था जो था।'

क्या हैं अली फजल के इस कमेंट के मायने

क्या हैं अली फजल के इस कमेंट के मायने

दोस्तों अली फजल ने कमल हासन की फिल्म विक्रम के पोस्टर पर यह कमेंट यूं ही नहीं किया। दरअसल उनका ये कमेंट बताता है कि कमल हासन की फिल्म विक्रम का पोस्टर कितना धांसू है। इस फिल्म का पोस्टर इतना जबरदस्त है कि पोस्टर देखते ही आप इस फिल्म को देखने का मन बना लोगे। विक्रम फिल्म में साउथ फिल्म इंटस्ट्री के तीन सुपरस्टार एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पोस्टर को शनिवार शाम रिजीज किया गया। दमदार ऐक्शन से लबरेज इस फिल्म को मास्टर निर्देशक लोकेश कनगराजी द्वारा निर्देशित किया गया है।

कमल हासन ने ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर

कमल हासन ने ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर

कमल हासन ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ वीरता ही ताज पहनती है। मैं फिर से आपके सामने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा प्रस्तुत करने का साहस कर रहा हूं। पहले की तरह, हमें जीत दिलाएं !!

इस फिल्म में नजर आएंगे अली फजल

इस फिल्म में नजर आएंगे अली फजल

अली फजल अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+