पार्टी नेताओं पर भड़के उद्धव कहा, नेतृत्‍व पर भरोसा नहीं तो पार्टी छोड़ो

uddav thackeray
मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज-कल अपने पार्टी के कुछ नेताओं से नाराज है। उद्धव की नारजगी पार्टी के उन नेताओं से है तो उनके नेतृत्व को नापसंद करते है। मनोहर जोशी ने चल रहे उनके विवाद किसी से छुपे नहीं है। पार्टी से उनकी नारजगी जगजाहिर है। ऐसे में बिना उनका नाम लिए ठाकरे ने पार्टी के नेताओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन नेताओं को नेतृत्‍व पर भरोसा नहीं है, वे स्‍वेच्‍छा से पार्टी छोड़ने के लिए स्‍वतंत्र हैं।

उद्धव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं पार्टी में आस्‍तीन के सांप नहीं पाल सकता। जिन्हें पार्टी का नेतृत्व पसंद नहीं है वो पार्टी छोड़कर जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ठाकरे पार्टी के नाराज नेताओं के बारे में इस तरह का बयान दे चुके हैं। खासकर शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष मनोहर जोशी पर उद्धव का गुस्सा का कुछ ज्यादा ही भड़का हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले जोशी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाते हुए अप्रत्‍यक्ष रूप से कमजोर बताया था। मनोहर जोशी के इस बयान के साथ दोनों में मनमुटाव चल रहा था, हालांकि मनोहर जोशी ने उद्धव से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+