मुंबई: भारत में 2 साल का बच्चा बना सबसे कम उम्र का अंगदाता, 6 लोगों को दिया जीवनदान
Mumbai news, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो साल के बच्चे ने 6 लोगों को जीवनदान दिया है। पुणे में रहने वाला दो साल का बच्चा देश में सबसे छोटा अंगदाता बना है। इससे पहले किसी भी कम उम्र के व्यक्ति द्वारा अंगदान करने की बात सामने नहीं आई है। इसलिए वह देश का सबसे छोटा अंगदाता बन गया है। दो साल के बच्चे को ब्रेनट्यूमर को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन रविवार को डॉक्टरों ने उसका ब्रेन डेड होने की जानकारी परिवारजन को दी। उसके बाद परिवारजन ने बच्चे अंगदान करने का निर्णय लिया। बच्चे की किडनी, आंख, हार्ट, फेफड़े दान किए गए हैं।

पुणे के इस लड़के को इलाज के लिए 4 फरवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड के रूप में घोषित किया था। यह सुनते ही लड़के के परिवारजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया था। लेकिन इतने बड़े सदमे से गुजरने के बाद भी लड़के अंगदान कर दूसरों को जीवन देने का निर्णय परिवार ने लिया था।
उसके बाद लड़के के हार्ट को चेन्नई स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भेजा गया। एक किडनी लीलावती और दूसरा ग्लोबल हॉस्पिटल में भेजा गया। साथ ही उसके फेफड़े ठाणे के ज्युपिटर हॉस्पिटल में भेजा गया। आंखें अंधेरी के एक डोनेट बैंक को दिया गया। अपने दो साल के मासूम बच्चे को खो देने के बाद भी परिवारजन का अंगदान को लेकर कदम उठाना काफी सराहनीय था। बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन गौतम भंसाली और वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा ने उनके इस कदम की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications