2 लोगों का निगल गई MRI मशीन, घंटों तक जोखिम में जान
मुंबई। मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में एमआरआई मशीन दो लोगों को निगल गई। दोनों अस्पताल के कर्मचारी थे, लेकिन उनकी एक छोटी सी गलती ने उन्हें घंटों तक मौत के मुंह में फंसा कर रख दिया।

दरअसल नवी मुंबई के खारगर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के ट्रीटमेंट और रिसर्च सेंटर में दो कर्मचारी इस मशीन के मुंह में समा गए। हॉस्पिटल का वार्ड बॉय सुनील जाधव अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर सीधे एमआरआई मशीन वाले कमरे में घुस गया। जबकि दूसरा कर्मचारी स्वामी रमैया जो टेक्निशियन था मशीन के पास खड़ा था।
जैसे ही जाधव ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उस कमरे में पहुंचा एमआरआई मसीन से पैदा हुए मैग्नेटिक फील्ड ने उसे सिलिंडर के साथ अपनी ओर खींच लिया। उस मैग्नेटिक फिल्ड की ताकत इतनी थी कि जाधव के साथ-साथ स्वामी में मशीन में घुसता चला गया।मशीन पूरे वेग से उसे लगातार अपनी ओर खींच रही थीझ दोनों की चीख सुनकर अस्पताल के स्टाफ वहां पहुंचे तो दोनों को एमआरआई मशीन में फंसा देखकर चौंक गए।
मशीन की बिजली बंद कर दी लेकिन उसका मैग्नेटिक फील्ड बरकरार रहा और वह उन दोनों तथा ऑक्सीजन सिलिंडर को अपनी ओर खींचता रहा। दोनों के शरीर की कई हड्डियां टूट गई। दर्द से दौनों कराहते रहे, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर पा रहा था। 4 घंटे तक फंसे रहे दोनों स्टाफ बेहोश हो गए। बाद में एमआरआई मशीन बनानेन वाली कंपनी से टेक्निशियन को बुलाकर दोनों को निकाला गया।
दोनों की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। स्वामी का पेट और ऊपरी जांघें टूट गई हैं। उसके ब्लैडर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। वहीं जाधव की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पातल में ईलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications