Rain in Mumbai: फिर से चलने लगी दादर-कुर्ला के बीच लोकल, सेंट्रल रेलवे ने दी जानकारी
मुंबई, जून 12: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को सड़कों पर जलभराव की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। यहीं नहीं आर्थिक राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मौसम विभाग में तेज बरसात की संभावना भी जताई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में मुंबई और उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश की बात कही है। वहीं पटरियों पर जलस्तर बढ़ने के कारण सेंट्रल रेलवे ने दादर-कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनों को स्थगित कर दिया था, जिसके बाद अब फिर से ट्रेन शुरू कर दी है।

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि दादर-कुर्ला सेक्शन के बीच दोपहर 1.15 बजे धीमी लाइन पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हुईं कर दी गई है, जबकि अन्य सेक्शनों पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही है। मुंबई में दो दिन भारी बारिश ने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया है। अब तक 17 स्थानों पर जलभराव के कारण 69 बेस्ट बस मार्गों को डायवर्ट किया गया है और इसके कारण कुछ स्थानों पर बसें भी खराब हुई हैं। आज सुबह हुई भारी बारिश से अंधेरी सबवे, खार सब-वे, भोईवाड़ा- हिंदमाता, आरएके-नेशनल मार्केट वडाला, सायन-जैन सोसाइटी, गुरुकृपा सोसाइटी, माटुंगा-ओप थाना, कुर्ला-लायन गार्डन, कल्पना जंक्शन, शिवाजी पार्क में जलभराव हो गया है।

इधर मुलुंड, भांडुप में पूर्वी उपनगरों में भारी वर्षा के साथ गरज भी देखने को मिली। वहीं नवी मुंबई में तुर्भे नाका के पास गड्ढे मरम्मत कार्य के कारण लंबे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहन्मुंबई महा नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी के मुताबिक आज सुबह 8 बजे मुंबई में औसतन 79.66 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में अत्यंत अधिक बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications