सड़क पर कार ड्राइवर से उलझे सुशांत सिंह राजपूत, सुननी पड़ी खरी-खरी

सड़क पर कार ड्राइवर से उलझे सुशांत सिंह राजपूत, सुननी पड़ी खरी-खरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मुंबई की सड़क पर एक कार ड्राइवर से उलझ बैठे। इसको लेकर देर तक हंगामा हुआ, कार ड्राइवर ने सुशांत की गाड़ी को रोक कर देर तक उनको खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ लग गई।

sushant singh rajput fight with driver on the road

ओवरटेक करने पर हुआ झगड़ा

ओवरटेक करने पर हुआ झगड़ा

आज तक की खबर के अनुसार, गुरुवार को जब सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से गुजर रहे थे, तभी फिल्मसिटी के गेट से कुछ दूरी पर वो एक कार ड्राइवर से उलझ बैठे। हुआ यूं कि दूसरी कार के ड्राइवर ने सुशांत की गाड़ी को ओवरटेक करना चाहा, जिस पर सुशांत को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसको झड़प दिया।

सुशांत को भी सुननी पड़ी

सुशांत को भी सुननी पड़ी

दूसरी कार के ड्राइवर ने कुछ देर बाद सुशांत की गाड़ी रोक ली और गाली-गलौच शुरू कर दी। लोगों ने पूछा कि क्या हुआ तो कहा कि वो मुझे गाली देकर आया है। इस पर उसे कहा गया कि गाड़ी में सुशांत सिंह राजपूत है तो उसने कहा कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो लगातार भला-बुरा कहता रहा, इस दौरान सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए।

सुशांत वहां से निकले, तो मामला निपटा

सुशांत वहां से निकले, तो मामला निपटा

जिस समय से सब हुआ तब सुशांत अपने ड्राइवर के साथ फ्रिंट सीट पर ही बैठे थे लेकिन उन्होंने पलट कर कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर में किसी तरह से सुशांत की गाड़ी वहां से निकली तो सड़क से भीड़ छंटी। ये पूरा मामला गुरुवार रात 8 से 8:30 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सुशांत ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+