फिर बढ़ींं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें, कोर्ट ने एक्ट्रेस, उनकी मां, बहन को जारी किया समन, जानें क्या है मामला

शिल्पा शेट्टी एक और कानूनी मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही हैं। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने कथित तौर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को समन जारी किया है।

मुंबई, 13 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लंबे अंतराल के बाद प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 से अपने अभिनय की दूसरी पारी की शुरुआत की थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इंडियाज गॉट टैलेंट जज अपने निजी जीवन के विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर 2007 में उनके खिलाफ दर्ज अश्लीलता और धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा सभी गलत कारणों से सुर्खियां बटोरती रही हैं। अब शिल्पा एक और कानूनी मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही हैं। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने कथित तौर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को समन जारी किया है।

Recommended Video

    Shilpa Shetty, Shamita और उनकी मां Sunanda के खिलाफ summon जारी, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी
    Shilpa Shetty, Shamita Shetty

    21 लाख रुपए का लोन न चुकाने का आरोप
    उन पर एक कारोबारी ने 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप लगाया गया है। जुहू पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को तीनों को समन जारी किया गया। शिकायत परहाद अमरा नाम के एक बिजनेसमैन ने दर्ज कराई है। परहाद ने तीनों पर 21 लाख रुपए का लोन न अदा करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि शिल्पा और शमिता शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने उनसे लोन लिया था। परहाद जो कथित तौर पर एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं, ने कहा कि शिल्पा शेट्टी के पिता ने साल 2015 में उनसे पैसे उधार लिए थे और जनवरी 2017 तक उन्हें चुकाने का वादा किया था, लेकिन अब वह पैसे देने से मुकर रहे हैं। यह पैसे शिल्पा शेट्टी और उनके पिता की कंपनी कोरगिफ्ट्स को दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: Video: 'लग जा गले' गाकर सलमान खान ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, गाना गाते-गाते हो गए भावुक

    28 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश
    तीनों को 28 फरवरी को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। शिल्पा शेट्टी ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साल 2019 में परहाद ने इस लोन को लेकर कहा था कि शिल्पा शेट्टी और उनके पिता की कोरगिफ्ट्स को चेक के माध्यम से सारा पेमेंट किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि अपने दिवंगत पिता के व्यापार में मैं किसी भी तरह से शामिल नहीं हूं और मुझे कंपनी के वित्तीय सौदों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है। यह आदमी मीडिया को गुमराह कर रहा है। मैं उन्हें केवल हमारे पारिवारिक कार मैकेनिक के रूप में जानती हूं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के पिता का निधन साल 2016 में हुआ था। 11 अक्टूबर को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+