Video: 'लग जा गले' गाकर सलमान खान ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, गाना गाते-गाते हो गए भावुक
अपनी मधुर आवाज के दम पर पूरी दुनिया पर राज करने वाली दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को अभिनेता सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।
मुंबई, 13 फरवरी। अपनी मधुर आवाज के दम पर पूरी दुनिया पर राज करने वाली दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को अभिनेता सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली लता मंगेशकर को सलमान खान ने उन्हीं के द्वारा गाया गया गाना गाकर याद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

लग जा गले गाकर दी लता जी को श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर सलमान खान काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपने निजी और खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन सलमान खान ने आज जो वीडियो शेयर किया है वह लता मंगेशकर के लिए है। इस वीडियो में सलमान लता मंगेशकर का बहुत ही लोगप्रिय 'गीत लग जा गले' गाते दिखाई दे रहे हैं। गाना गाते गाते सलमान भावुक हो जाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा- 'न कोई हुआ है और न कोई तुम सा होगा लता जी।'

आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी
साल 1964 में आई फिल्म वो कौन थी का यह गाना लता मंगेशकर द्वारा गाए गए सुपरहिट गानों में से एक था। 6 फरवरी को उनके निधन पर सलमान खान ने लता मंगेशकर के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'आप हमें हमेशा याद आएंगी हमारी कोकिला, लेकिन आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी... #RIPLataji'

6 फरवरी को ब्रीच केंडी में ली अंतिम सांस
बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। बीच में उनकी सेहत में कुछ सुधार भी देखा गया था, लेकिन फिर अचानक से उनकी तबीयत खराब होने लगी और अंतत: 6 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications