श्रद्धा कपूर कजिन की शादी में जमकर नाचीं, अनिल कपूर ने भी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें
श्रद्धा कपूर कजिन भाई की शादी में जमकर नाचीं, अनिल कपूर ने भी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी मालदीव में हुई है। श्रद्धा कपूर ने अपना बर्थडे भी यहीं मालदीव में मनाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब कजिन की शादी से जुड़ी श्रद्धा कपूर और शादी में शामिल अनिल कपूर सहित कुछ सेलेब्रिटी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस शादी में श्रद्धा कपूर अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुई थीं। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि श्रद्धा कपूर अपने कजिन की शादी में जमकर डांस कर रही हैं।

वायरल हुई श्रद्धा कपूर की तस्वीरें
सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि श्रद्धा कपूर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर रही हैं। श्रद्धा कपूर तस्वीरों में पिंक रंग का साफा पहने हुए दिख रही हैं और बलैक रंग का चश्मा लगाकर शादी की वेन्यू में डांच करते एंट्री *कर रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।

अनिल कपूर ने भी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ लगाए ठुमके
वहीं एक अन्य तस्वीर में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस शादी में अनिल कपूर भी गए थे। अनिल कपूर भी पद्मिनी कोल्हापुरे की साथ में डांस करते तस्वीर वायरल हो रही है। अनिल कपूर के अलावा इस शादी में अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।

प्रियांक शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी
प्रियांक शर्मा ने शादी अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी से की है। प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की शादी का ये पूरा इवेंट मालदीव्स में हो रहा है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए हैं।

श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत के साथ किया जमकर डांस
हाल ही में सिद्धांत कपूर ने प्रियांक शर्मा की शादी का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत के साथ जमकर डांस करते हुए दिख रही हैं और शादी वेन्यू में एंट्री ले रही हैं। दोनों इस वीडियो में व्हाइट और खाकी रंग के पैंट और शर्ट में दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications