भाजपा ने लोगों का भरोसा खो दिया: शिवसेना
मुंबई। शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत तो जीत गई, लेकिन उसने लोगों का भरोसा खो दिया है। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को सरकार के ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लेने को स्वीकारने से इंकार कर दिया और कहा कि भाजपा ने पहले ही दिन सरकार के ऊपर से लोगों का विश्वास खत्म कर दिया है।

शिवसेना ने गुरुवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में कहा, "उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। यह एक पाप है, जिसका कोई प्रायश्चित नहीं है। जिस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए सारे नीति-नियमों की धज्जियां उड़ा दी हों, कम से कम उसे तो अब कुशासन के बारे में नहीं बोलना चाहिए।"
शिवसेना ने कहा कि पार्टी को इस बात की आशंका है कि जिस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीतने के लिए सारे लोकतांत्रिक नियमों और परंपराओं को कुचल दिया, वह पार्टी कभी लोगों का विश्वास जीत पाएगी। उसने कहा कि 'देशवासी इस सरकार को नकार देंगे।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications