नहीं बनी बात, टूट गया भाजपा-शिवसेना का 25 सालों का साथ
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच आखिरकार संबंध टूट ही गया। 25 सालों से चलता आ रहा उनका गठबंधन आज टूट गया। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच ये संबंध विच्छेद हुआ है।

महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं देवेंद्र फड़नवीस और एकनाथ खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन टूटने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने इस गठबंधन के टूटने का ठीकरा पूरी तरह से शिवसेना के माथे पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने सीटों को लेकर कोई लचीलापन नहीं दिखाया। बीजेपी नेता एकनाथ खड़गे ने गठबंधन टूटने की वजहों को गिनवाते हुए कहा कि शिवसेना सीएम पद को लेकर अड़ी रही।
हलांकि उन्होंने कहा कि उनके और शिवसेना से दोस्ती की भावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के दौरान शिव सेना के खिलाफ कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हम यही उम्मीद शिवसेना से भी करते हैं।वहीं शिवसेना गठबंधन के टूटने की वजह भाजपा को बता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications