सचिन वाजे को मुंबई पुलिस ने किया सस्पेंड, NIA ने एंटीलिया केस में की थी गिरफ्तारी
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर धमाके को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किए गए पुलिस ऑफिसर सचिन वाजे को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को ये जानकारी मुंबई पुलिस की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी के आदेश पर सचिन वाजे को निलंबित किया गया है। बता दें कि सचिन वाजे को NIA ने मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार से विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया था।
Recommended Video

12 दिनों के लिए NIA की हिरासत में वाजे
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने सचिन वाजे की निलंबन की पुष्टि की। इससे पहले शनिवार को वाजे की गिरफ्तारी की गई थी। रविवार को उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 12 दिनों के लिए NIA की हिरासत में भेजा गया है।
आठ महीने पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे वाजे
वाजे आठ महीने पहले ही 16 साल के निलंबन के बाद ड्यूटी पर दोबारा लौटे थे। 2004 में ख्वाजा युनूस के पुलिस हिरासत में मौत मामले में वाजे गिरफ्तार और निलंबित किए गए थे। इसके बाद जून 2020 में राज्य सरकार के आदेश पर वे ड्यूटी पर लौटे थे।
इनोवा कार मुंबई क्राइम ब्रांच की
आपको बता दें कि जांच एजेंसी ने इस मामले में रविवा को उस इनोवा कार का भी पता लगा लिया है, जिसमें बैठकर संदिग्ध आरोपी फरार हुए थे। अंबानी निवास के पास 20 जेलाटिन की छड़े और एक धमकी भरे खत मिलने के बाद से इस मामले की जांच जारी है। इस संंबंध में मिली इनोवा कार मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (CIU) यूनिट की बताई जा रही है। NIA ने इसको सीज करके अपने कब्जे में ले लिया है।
Police officer Sachin Waze placed under suspension by an order of Addl CP Special Branch: Mumbai Police PRO, S Chaitanya to ANI
He was arrested by NIA in connection with its investigation into the recovery of explosives from a car parked near Mukesh Ambanis house in Mumbai. pic.twitter.com/ent3Il45bA
— ANI (@ANI) March 15, 2021












Click it and Unblock the Notifications