Sachin Sawant IRS: वो अफसर, जिसने साउथ की एक्ट्रेस Navya Nair को गिफ्ट की ₹ 1.75 लाख की पायल
IRS Officer Sachin Sawant आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में फंसे हैं। इन्होंने साउथ की एक्ट्रेस नव्या नायर को 1.75 लाख रुपए की पायल तोहफे में दी। CBI ने आईआरएस पर केस दर्ज किया है।
IRS Sachin Sawant Navya Nair Love Story: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी सचिन सावंत के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब चौंकाने वाला यह भी हुआ है कि इन्होंने दक्षिण भारत की अभिनेत्री नव्या नायर को तोहफे में 1.75 लाख की पायल भेंट की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआरएस अफसर से महंगे तोहफे लेने पर मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। नायर को सावंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।
स्पेशल कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में आईआरएस सचिन सावंत के चालक समीर गबाजी नलवाडे के हवाले से बताया गया है कि एक्ट्रेस नव्या नायर उसी बिल्डिंग में रहती है। कोच्ची उससे मिलने 15-20 बार गए। इस पर पूछताछ में सावंत ने कहा कि वे किसी गलत काम में शामिल नहीं हैं। कोच्ची एक्ट्रेस से मिलने नहीं बल्कि मंदिरों में दर्शन करने गए थे।
ईडी का आरोप है कि आईआरएस सचिन सावंत ने नवी मुंबई के सानपाड़ा में 1.3 करोड़ का फ्लैट खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में कैश का इस्तेमाल किया। ईडी ने सचिन के भाई और भाभी की 2.38 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को टेम्परेरी रूप से जब्त किए थे।
कौन हैं आईआरएस सचिन सावंत?
बता दें कि इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल करने के बाद सचिन सावंत ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2002 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी में 414वीं रैंक पाकर आईआरएस अफसर बने।
आरोप है कि सचिन सावंत ने अवैध तरीकों से अपनी आय से 204 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अजिर्त की है। नवी मुम्बई में प्रॉपर्टी और कुछ लग्जरी कारें खरीदी गई थीं। सचिन सावंत के पिता पुलिस फोर्स में थे।
कौन है अभिनेत्री नव्या नायर?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नव्या नायर जाना पहचाना नाम है। मलयालम सिनेमा की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली नव्या नायर पहले अपना नाम धन्या वीणा लिखती थीं। फिर नाम बदलकर नव्या नायर रख लिया। केरल की रहने नव्या नायर ने केरल में स्थित Bethany Balikamadom हाईस्कूल और एमएसएम हायर सेकंडरी स्कूल से पढ़ाई की। बीए इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications