आमिर खान के घर से 80 लाख के गहनों की चोरी

आमिर खान की पत्नी किरण राव के 80 लाख की कीमत के गहने उनके घर से चोरी हो गए हैं।

मुंबई। आमिर खान के बांद्रा स्थित घर से करीब 80 लाख के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

aamir

आमिर खान पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ बांद्रा में कार्टर रोड स्थित अपार्टमेंट में रहते हैं। किरण राव ने हाल ही में पाया कि उनकी हीरे की अंगूठी ओर नेकलेस गायब हैं। किरण के काफी तलाशने के बाद भी ये नहीं मिले तो उन्हे इनके चोरी हो जाने का शक हुआ।

किरण ने इस बाबत अपने परिवार और रिश्तेदारों को बताया तो किरण के एक नजदीक के रिश्‍तेदार ने खार पुलिस स्‍टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही खार पुलिस और किरण ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। किरण के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक गहनों की कीमत 80 लाख के आसपास है।

kiran

पुलिस को अभी कोई सफलता इस मामले में नहीं मिली है लेकिन अपार्टमेंट की चाक-चौबंद सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के शक की सुईं किरण राव की बावर्ची, नौकरानी, और घर में आने वाले दूसरे नौकरों पर है।

किरण राव निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। किरण ने 2005 में अभिनेता आमिर खान से शादी की थी। वो आमिर की दूसरी पत्नी हैं। फिल्म 'लगान' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। आमिर फिल्म के प्रमोशन के लिए देशभर में घूम रहे हैं। क्रिस्मस पर रिलीज होने वाली दंगल में आमिर खान पहलवान की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+