BMC चुनाव: परली में भाजपा के खराब प्रदर्शन से आहत पंकजा ने की इस्तीफे की पेशकश

BMC चुनाव के दौरान, भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते पंकजा मुंडे ने पद से इस्तीफे की पेशकश की है।

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन से आहत नेता पंकजा मुंडे ने इस्तीफे की पेशकश की है। परली की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा के हारने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

BMC चुनाव: परली में भाजपा के खराब प्रदर्शन से आहत पंकजा ने दिया इस्तीफा

BMC चुनाव में परिणाम सामने आने के बाद मुंडे ने पत्रकारों से बात करते हुए इस्तीफा देने की बात कही। हालांकि इस चुनाव में शिवसेना सबसे आगे है जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर बरकरार है।

वहीं पूरी मुंबई के परिणाम के मुताबिक भाजपा शिवसेना के बाद नंबर 2 पर है। भाजपा के मुंबई प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने इन चुनावों में 81 सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि अन्य 4 पार्षदों का समर्थन भी BJP को मिला है।

महाराष्ट्र सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री मुंडे ने कहा कि मैं बीड़ के स्थानीय चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेती हूं। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव 2017 मतगणना LIVE: बीजेपी-शिवसेना में जबरदस्त टक्कर, आखिरी दो सीटों पर लड़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+