एनसीपी-कांग्रेस की अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और एनसीपी में घमासान जारी है। खबर है कि सुबह एनसीपी नेता अजीत पवार घर एक बैठक हुई है। जिसमें दोनो पार्टियों ने आपस में सहमति बनाने के लिए विचार विमर्श किया लेकिन मंथन के बाद अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं आने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार एनसीप- कांग्रेस के बीच समझौता हुआ था कि पार्टी ने अगर जीत हासिल की तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ढाई साल कांग्रेस का नेता बैठेगा औऱ ढाई साल एनसीपी की ओऱ से नामित नेता को कुर्सी मिलेगी।
दरअसल, अभी विवाद यह बना हुआ है कि एनसीपी कुल सीटों में से आधी सीटों पर लड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। कांग्रेस चाहती है कि एनसीपी कांग्रेस की ओर से दी गई 124 सीटों पर ही चुनाव लड़े।
एनसीपी ने अपने ऑफिशल ट्विटर पर ट्विट करके कहा है कि हम परिवारवाद पर विश्वास नहीं करते। हम नहीं चाहते कि महाराष्ट्र की ताकत किसी परिवारिक सियासत के पास चली जाए जो बरसों से राज कर रहे हैं।
#NCP doesn't believe in passing power to family successors. The party
believes in merit. - @supriya_sule
— NCP (@NCPspeaks) September 24, 2014 











Click it and Unblock the Notifications