'लक्ष्मी को मना मत करना, वोट भाजपा को ही देना', गडकरी ने की विवादित टिप्पणी

मुंबई। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक विवादास्पद बयान देकर सियासी बहस छेड़ दी है। नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि लक्ष्मी आती है उसे मना मत करो। गरीबों को फायदा होना चाहिए।

nitin-gadkari

गडकरी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बस एक बात याद रखना खाओ, पीना है पियो, जो मिलने वाला है सब लेलो। हराम की कमाई गरीबों को मिलने का यही तो समय है। उन्होंने अपनी इस बात पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्मी को नहीं मत कहना लेकिन चुनाव में भाजपा को ही वोट करना। भूलना नहीं।

उन्होंने लातूर में रैली के दौरान कहा कि आने वाले दिनों में आपको काफी पैसे मिलने वाले हैं, आप लोगों को जिससे जो लेना है ले लो लेकिन वोट भाजपा को ही देना।

इस बयान को वोट फॉर नोट से जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे सियासी पारा औऱ भी गर्म हो गया है। चारो तरफ से आलोचना शरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+