अभी यह कहना जल्दबाजी कि आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं: NCB
मुंबई, 02 मार्च। फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स का केस चल रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे दावा किया गया था कि आर्यन खान के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्यन खान के ड्रग्स रैकेट में जुड़े होने के जांच एजेंसी को कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन इस रिपोर्ट को एनसीबी ने खारिज कर दिया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के चीफ और एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा कि अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।
Recommended Video

संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है, हमने कई बयान दर्ज किए हैं। अभी तक हम किसी भी निष्कर्स पर नहीं पहुंचे हैं। गौर करने वाली बात है कि जो मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी उसमे दावा किया गया था कि एनसीबी की एसआईटी को र्यन खान के खिलाफ ड्रग्स षड़यंत्र मामले में कोई सबूत नहीं मिले हैं और ना ही अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट से जुड़े होने के तार मिले हैं। रिपोर्ट में एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि आर्यन खान के पास के पास से ड्रग्स नहीं मिला था, लिहाजा उनका फोन लेने की जरूरत नहीं थी और ना ही उनके चैट को पढ़ने की जरूरत थी।
बता दें कि यह हाई-प्रोफाइल केस उस वक्त विवादों में आया जब एक अहम एनसीबी के गवाह ने आरोप लगाया कि मुंबई जोनल चीफ समीर वानखेड़े 25 करोड़ रुपए की फिरोती में शामिल थे। ड्रग्स रैकेट मामले में आर्यन खान को निशाना बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए की फिरौती दी गई थी। गवाह ने आरोप लगाया था कि उसे जबरन सादे पेपर पर साइन करने के लिए कहा गया था जिससे इस मामले की जांच की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications