मुस्लिमों के खिलाफ शिवसेना ने उगली आग, कहा छीन लेना चाहिए वोटिंग का अधिकार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल शिवसेना ने एक बार फिर से देश के मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए उनसे मताधिकार छीनने की बात कही है।

sanjay raut

'सामना' में लिखे लेख के माध्यम से शिवसेना ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने लेख में लिखा है कि मुसलमानों से उनका मताधिकार वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने दलील दी है कि इससे मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति देश से खत्म होगी।

संजय राउत ने ओवैसी बंधुओं को 'संपोले' बताया है। उन्होंने लिखा है कि ओवैसी बंधु मुंबई में उछलकूद करके लौट गए। यह सब सौदेबाजी मुसलमानों के वोटों के लिए हो रही है। संजय ने लिखा है कि चुनाव के वक्त ये लोग बिल से बाहर आ जाते हैं। और मुस्लिमों को बरगलाने का काम करते हैं। शिवसेना ने इस विवादित बयान के बाद विरोध शुरु हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+